Budget 2022 In Hindi PDF Download करें और जाने कहां क्या बदलाव हुए?

👇 इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 👇

5/5 - (2 votes)

Budget 2022 In Hindi PDF Download करें और जाने कहां क्या बदलाव हुए? Download Union Budget 2022 In Hindi

1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद भवन में वित्तीय वर्ष 2020-22 के लिए Union Budget 2020-22 पेश किया है।

Budget 2023 In Hindi PDF Download बजट 2023 हिंदी पीडीएफ

अगर आप Budget 2022 In Hindi के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तब आपको यह आर्टिकल पूरा ध्यान पूरा पढ़ना चाहिए, क्योंकि इसमें हमने Union Budget 2020-23 In Hindi के बारे में जानने के लिए Budget 2022 In Hindi PDF Download लिंक दिया है।

लेकिन उससे पहले चलिए जान लेते हैं कि Budget 2022 Highlights In Hindi में कौन से महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं?

यह भी पढ़े:

Table Of Contents

Budget 2022 In Hindi | केंद्रीय बजट 2022 हिंदी में पूरी जानकारी!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से Budget 2022 Date 1 फरवरी 2022 को उनके कार्यकाल के चौथे बजट को पेश किया गया और इस बार सदन में Paper Less बजट पेश किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की तरफ से पेश किया जाने वाला, उनके कार्यकाल का चौथा बजट अधिकांश रूप से देश के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य पर केंद्रित है और इस बार के बजट में इनकम टैक्स स्लैब में किसी प्रकार का महत्वपूर्ण बदलाव नहीं किया गया है।

वही टेक्नोलॉजी के विकास के लिए इस बार बजट में 5G Spectrum की नीलामी की बात की गई है और इस बात की भी घोषणा की गई है कि 2022 तक 5G को भारत में रोल आउट कर दिया जाएगा।

इसी के साथ इस नए Budget 2022 In Hindi में वित्त मंत्री ने एक नई डिजिटल करेंसी को जल्द ही लांच करने की घोषणा की है, जिसे आरबीआई की तरफ से जारी किया जाएगा और इसका नाम Digital Rupee रखा गया है।

इसके अलावा Budget 2022 Highlights In Hindi में सोलर पावर के उत्पादन की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए और 2030 तक 280 गीगावॉट तक सोलर क्षमता के महत्वकांक्षी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 19500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

चलिए अब Union Budget 2022 Live In Hindi में अलग-अलग अलग-अलग Sectors के अनुसार बजट में पेश किए गए महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़े: E-Passport Kya Hai, कैसे काम करता है, क्या फायदे हैं, कौन बनवा सकता है और कब जारी होंगे? सभी जानकारी जाने!

Budget 2022 Highlights In Hindi – बिना ईथेनॉल का पेट्रोल महंगा होगा: 

वित्त वर्ष 2022 और 2023 के लिए पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि 1 अक्टूबर 2022 बिना एथेनाल Mixed वाले Fuels पर ₹2 प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क लागू किया जाएगा। 

इस वजह से पेट्रोल महंगा होगा, हालांकि सरकार ने इसके पीछे Fuel में एथेनाल की ब्लैडिंग को बढ़ावा देने का तर्क दिया है।

Read Business Ideas:

Budget 2022 In Hindi – आर्टिफिशियल ज्वेलरी महंगी होगी: 

इस बार पारित किए गए केंद्रीय बजट में सरकार ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी के आयात को कम करने के लिए, इस पर ₹400 प्रति किलोग्राम का Import Duty Charge लगा रही है। और इस वजह से आने वाले समय में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Budget 2022 In Hindi – बरसाती छतरी महंगी होंगी: 

आपको बारिश में भीगने से बचाने वाली छतरी अब महंगी पड़ सकती है क्योंकि इस बार के बजट में सरकार ने कस्टम ड्यूटी को 20% बढ़ा दिया है। 

जिसकी वजह से विदेशों से आने वाले छातों की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। हालांकि इसके साथ ही सरकार ने छाता बनाने में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जे पर मिलने वाली छूट को भी खत्म कर दिया है!

यह भी पढ़े: RBI Digital Rupee Kya Hai और Digital Rupee कैसे काम करता है, साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल रुपी में क्या अंतर है? सभी जानकारी

Budget 2022 In Hindi – ईयर फोन और हेडफोन महंगा होगा: 

इस बाहर पेश किए गए केंद्रीय बजट में सरकार ने पहनने योग्य और सुनने योग्य उत्पादों के घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इन पर कस्टम ड्यूटी का एक स्ट्रक्चर बनाने की घोषणा की है।

इसके साथ ही चीन और विदेशों से आयात होने वाले इन सामानों पर अतिरिक्त ड्यूटी चार्ज लगाया जा सकता है, जिसकी वजह से बाहर से आयात होने वाले इयरफोन और हेडफोन महंगे होंगे।

Budget 2022 In Hindi – रत्न आभूषण सस्ता होगा: 

Budget 2022 In Hindi के इस केंद्रीय बजट में इस बार रत्न और आभूषण इंडस्ट्री को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है और इसके लिए सरकार ने कट और पोलीस डायमंड के साथ आभूषणों के लिए उपयोग किए जाने वाले रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5% तक कर दिया है और इसके साथ ही Simply Sawn Diamond पर किसी भी प्रकार का कस्टम ड्यूटी नहीं चार्ज किया जाएगा।

से भी पढ़े: One Digital Id Kya Hai – सरकार One Digital ID लाने वाली है, जिसमें आधार कार्ड, PAN कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी लिंक कर सकते है?

Budget 2022 In Hindi – मोबाइल चार्जर सस्ता होगा: 

इस बार के बजट में देश को इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और इसके लिए वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन चार्जर और मोबाइल फोन कैमरा, लेंस के साथ ही ट्रांसफार्मर इत्यादि के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए इन पर ड्यूटी चार्ज कम करने की घोषणा की है। जिसकी वजह से यह सारी वस्तुओं की कीमत में कमी देखने को मिल सकती है।

Budget 2022 In Hindi – स्टील और कबाड़ का आयात सस्ता रहेगा:

इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने छोटे और मझोले व्यापारियों और उद्योगों को राहत देते हुए कबाड़ पर मिलने वाली कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल तक के लिए अतिरिक्त बढ़ा दिया है और इस वजह से MSME सेक्टर में कबाड़ से स्टील के उत्पाद बनाने वाले व्यापारियों को आसानी होगी।

यह भी पढ़े:

Budget 2022 In Hindi – मेथेनॉल सस्ता होगा:

चूंकि इस बार के बजट में सरकार ने मेथेनॉल पर कस्टम ड्यूटी चार्ज को कम कर दिया है और इसके साथ ही अब पेट्रोलियम को रिफाइन करने वाले रसायनों पर भी कम शुल्क वसूला जाएगा। इस वजह से मेथेनॉल सस्ता होगा।

Budget 2022 In Hindi – टैक्स में हुए बदलाव: 

इस बार के केंद्रीय बजट में टैक्स स्लैब में निम्नलिखित बदलाव देखने को मिले हैं।

  • Corporate Tax को 18% से घटाकर 15% कर दिया गया है।
  • Corporate Tax पर लगने वाले सर चार्ज को भी 12% से घटाकर 7% कर दिया गया है।
  • Corporate Tax की लिमिट को बढ़ाकर ₹10 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
  • Budget 2022 में Pension पर भी टैक्स में छूट दी गई है।
  • इस बार के बजट के अनुसार अब ITR में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए आपके पास 2 साल का वक्त रहेगा।
  • इस बार के बजट के अनुसार अब आपको क्रिप्टोकरंसी से हुई कमाई पर 30% का टैक्स देना पड़ेगा।

यह भी जानिये: E RUPI Kya Hai aur E RUPI Kaise Kaam Karta Hai

Budget 2022 In Hindi – कृषि में हुए बदलाव: 

Budget 2022 In Hindi में कृषि के क्षेत्र में निम्नलिखित बदलाव देखने को मिले हैं।

  • अबकी बार गेहूं और धान की खरीद के लिए 1.30 करोड़ किसानों को सीधे 2.37 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।
  • केन बेतवा लिंक परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए 1400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • कृषि और ग्रामीण उद्योग से जुड़े स्टार्टअप्स को वित्तीय मदद देने के लिए नाबार्ड मिश्रित पूंजी कोष की सुविधा देगा।
  • देश भर में बिना रसायनों के उपयोग के प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
  • इसकी शुरुआत गंगा नदी से सटे 5 किलोमीटर की चौड़ाई तक के गलियारे वाले किसानों की जमीनों से की जाएगी।

Budget 2022 In Hindi – Health Sector में हुए बदलाव: 

Budget 2022 In Hindi में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निम्नलिखित बदलाव देखने को मिले हैं। 

  • राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम विकसित करने के लिए एक खुला मंच शुरू किया जाएगा।
  • नागरिकों के गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और देखरेख सेवाओं को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को शुरू किया जाएगा।
  • इसके लिए 23 टेली मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का एक नेटवर्क भारत में स्थापित किया जाएगा।
  • टेली मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का नोडल सेंटर NIMHANS को बनाया जाएगा।
  • इसके लिए Technology का सपोर्ट प्रदान करने हेतु अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बेंगलुरु की सहायता ली जाएगी।

Budget 2022 In Hindi – शिक्षा में हुए बदलाव: 

Budget 2022 In Hindi में शिक्षा के क्षेत्र में निम्नलिखित बदलाव देखने को मिले हैं। 

  • डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल सामग्री का निर्माण करने के लिए डिजिटल शिक्षकों की सहायता ली जाएगी।
  • देश के छात्रों के महत्वपूर्ण चिंतन कौशल और अच्छी गुणवत्ता वाले शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने हेतु वर्चुअल प्रयोगशाला और E-Skill Laboratory को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा।
  • व्यक्तिगत तौर पर पढ़ाई करने के लिए उत्सुक व्यक्तियों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने हेतु डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

Also Read:

Budget 2022 In Hindi – रेलमार्ग में हुए बदलाव: 

  • इस बार के बजट में स्थानीय व्यापार और आपूर्ति संख्याओं को बढ़ावा देने हेतु One Product One Station की संकल्पना की गई है।
  • अगले 3 साल के दौरान 400 उत्कृष्ट वंदे भारत की रेलगाड़ियों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
  • अगले 3 साल के दौरान मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 100PM की गति शक्ति वाले कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे।
  • वित्त वर्ष 2022 और 2023 में विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी और क्षमता वृद्धि कवच के अंतर्गत रेल मार्ग के नेटवर्क में2000 किलोमीटर की लंबाई जोड़ी जाएगी।

Budget 2022 In Hindi – MSME में हुए बदलाव: 

  • Entrepreneurship और ई श्रम, एनसीएस और असीम पोर्टल्स को आपस में जोड़ने की बात की गई है।
  • इस बार के बजट में ECLGS को मार्च 2022 तक बढ़ाए जाने की घोषणा की गई है।
  • सूचना एवं लघु उद्यमों को CGTMSE के अंतर्गत 2 लाख करोड़ रुपए के अतिरिक्त क्रेडिट देने की घोषणा हुई है।
  • ECLGS के अंतर्गत अब गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपए बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है।
  • Raising And Accelerating MSME Performance प्रोग्राम को शुरू करने के लिए 6000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

तो यह थे इस बार के केंद्रीय बजट में प्रस्तावित किए गए महत्वपूर्ण बदलाव और अगर आपने उनके बारे में पढ़ा लिया, तो अब आप Budget 2022 In Hindi PDF को Download कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

Conclusion – Budget 2022 In Hindi 

Budget 2022 In Hindi PDF Download करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और केंद्रीय बजट में बताई गई और आवश्यक बदलाव को PDF में पढ़कर जान सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको केंद्रीय बजट 2022 : Budget 2022 In Hindi के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी और यदि आपको Budget 2022 In Hindi PDF Download करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो आप हमसे कमेंट करके बता सकते हैं।

यह भी पढ़े:


👇 इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 👇
Phaguni Mandal

MONEYINNOVATE.COM एक बड़ा हिंदी ब्लॉग है जिसपर ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?, पैसा कमाने वाला ऐप और पैसे कमाने वाला गेम के ऊपर अच्छी जानकारी दे रही है | अगर आपको ऑनलाइन पैसे कमाना है तो moneyinnovate.com को फॉलो करे |

Leave a Reply