IPO कैसे खरीदे (आईपीओ खरीदने की सम्पूर्ण जानकारी)

IPO Kaise Kharide – अगर आप यह जानना चाहते हैं कि IPO कैसे खरीदे तो यह पोस्ट आप सभी के लिए काफी उपयोगी होने वाला है। इस पोस्ट पर हम आपको बताएंगे की आप किस प्रकार IPO खरीद सकते हैं।

आज के समय में लोगों का रुचि IPO को लेकर काफी बढ़ रहा है और लोग IPO में अपना काफी इंटरेस्ट दिखा रहे हैं क्योंकि IPO में इन्वेस्ट कर लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं।

IPO कैसे खरीदे - IPO Kaise Kharide

जिस कारण लोग IPO की तरफ काफी आकर्षित हो रहें हैं लेकिन IPO से पैसे कमाने के लिए आपको IPO के बारे में पूर्ण जानकारी होना चाहिए, जो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से अच्छे से उपलब्ध कराएंगे।

अभी के समय में ऐसे भी बहुत से लोग है जिन्हे अभी तक IPO क्या है, IPO कैसे कार्य करता है, IPO कैसे खरीदें इत्यादि की जानकारी नहीं है। इसीलिए हम आज आपको IPO के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, इसलिए अंत तक इस पोस्ट में जरूर बने रहे।

अगर आप इस पोस्ट को ध्यान से पड़ते हैं तो आपको IPO संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए आपको किसी अन्य आर्टिकल को विजिट करने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे आपको IPO खरीदने आदि में किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन पोस्ट को भी जरूर पढ़े –

IPO कैसे खरीदें – IPO Kaise Kharide

IPO खरीदने के दो तरीके हैं ऑफलाइन और ऑनलाइन। ऑफलाइन तरीके द्वारा IPO खरीदने के लिए आपको बिड इत्यादि डिटेल्स डालकर, लाॅट संख्या डालकर और ब्रोकरेज प्रोवाइडर को IPO फार्म भरकर Submit करना होगा, और ऑनलाइन ऐसे बहुत से प्लेटफार्म है जिनकी सहायता से आप काफी आसानी से IPO खरीद सकते हैं।

यदि आप IPO खरीदना चाहते हैं तो पहले आपका एप्लिकेशन सबमिट किया जाता है, उसके बाद शेयर पर बोली लगाते हैं जिसके बाद एप्लिकेशन सबमिट होता हैं और कंपनी इन बोलियों द्वारा शेयर प्राइज़ कैल्कुलेट करती है और आपने यदि Bid Price सही लगाया है, तो आपको आसानी से IPO मिल जाता है।

लोग आज के समय में IPO के जरिए काफी अच्छा पैसे कमा रहे है, आप भी चाहे तो IPO के जरिए काफी अच्छा पैसे कमा सकते है, अगर IPO कैसे खरीदें की बात की जाए तो ऐसे कई ऐप उपलब्ध है जिसके जरिए हम काफी आसानी से IPO खरीद सकते हैं। यदि ऐप्स के जरिए IPO कैसे खरीदे के बारे में बताएं तो वह है –

1. Upstox App द्वारा IPO कैसे खरीदें

यदि आप IPO खरीदना चाहते है, तो आप Upstox App के माध्यम से भी काफी आसानी से IPO खरीद सकते है, तो यदि Upstox App के जरिए IPO कैसे खरीदे के संपूर्ण तरीके के बारे में बताएं, तो वह है –

Step – 1

सबसे पहले आपको आपके मोबाइल में Upstox App को Download करके Login ID और Passwords डालकर Login कर लेना है।

Step – 2

Login करने के बाद, आपको नीचे Invest का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे आपको स्लेक्ट कर लेना है।

Step – 3

Invest के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपको IPO का ऑप्शन देखने को मिलेगा, जिसमें आपको View Ongoing IPO पर क्लिक करना होगा।

Step – 4

अब आपको जो उपलब्ध IPO है वह आपको दिखा दिए जाते हैं, जिसमें आपको लाॅट साइज़ दिखा दिया जाता है, आप लाॅट में ही IPO में इनवेस्टमेंट कर सकते हैं, एक लाॅट में कंपनी द्वारा शेयर तय किए जाते हैं, और साथ ही आपको प्राइज रेंज देखने को मिलेगी। IPO खरीदने के लिए आपको Apply ऑप्शन को स्लेक्ट करना है।

Step – 5

आपके जानकारी के लिए बता दे कि आप किसी भी IPO को तभी खरीद सकते हैं, जब मार्केट खुली हो।

Step – 6

अब आपको अपने बैंक का UPI एड्रेस डालना है, और इन्वेस्टर टाइप में आपको इंडिविजुअल स्लेक्ट करना है, अपने लाॅट साइज़ का चुनाव करना है, बिड प्राइज़ का चुनाव करना जो प्राइज़ रेंज के बीच हो, और टर्म एंड कंडिशन को Agree करके आपको Continue के ऑप्शन को स्लेक्ट कर लेना है।

Step -7

अब आपको Confirmation के लिए डिटेल्स दिखाई देंगे, जो जांच लेने के बाद आपको Confirm & Apply ऑप्शन को स्लेक्ट कर लेना है।

Step – 8 

अब आपको Show होगा कि You’re IPO Application Is Successfully Created जिसके बाद बस एक कार्य रहता है पेमेंट का।

Step – 9 

पेमेंट करने के लिए आपने जिस UPI ID का इस्तेमाल किया है उस ऐप पर नोटिफिकेशन आता है, जिसके द्वारा आपको IPO की पेमेंट कर देना है।

तो इस तरीके से आप काफी आसानी से ऊपर बताएं गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके Upstox के जरिए किसी भी कंपनी का IPO आसानी से खरीद सकते है।

2. Zerodha App द्वारा IPO कैसे खरीदें

अगर आप Zerodha App के द्वारा IPO खरीदना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करें –

Step – 1

Zerodha App को आपको ओपन करना है और प्रोफाइल वाले आइकन को आपको स्लेक्ट कर लेना है।

Step – 2

अब आपको IPO का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिसको स्लेक्ट करने के बाद आप ब्राउज़र पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

Step – 3

अब जो भी IPO करंट में उपलब्ध है उसके आगे आपको Buy आइकॉन दिखेगा और जो उपलब्ध नहीं है उनके आगे Closed अब आपको उपलब्ध IPO स्लेक्ट करना है।

Step – 4

अब आपको UPI आईडी को डालना है, इन्वेस्टर टाइप, लाॅट संख्या, प्राइज़ लिमिट, को डालना है, टर्म एंड कंडिशन को एग्री कर Submit ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step – 5

अब आपने जिस ऐप की UPI ID डाली है उस ऐप पर नोटिफिकेशन आती है, जिसे आपको पेमेंट कर देनी है, जिससे वह IPO आप सक्सेसफुली खरीद पाए।

इस प्रकार आप हमारे द्वारा ऊपर दिए गए स्टेप्स को फोलो कर Zerodha App से IPO आसानी से खरीद सकते हैं।

3. Grow App से IPO कैसे खरीदे

अगर आप Grow App से IPO खरीदना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

Step1.

Grow App से IPO खरीदने के लिए, सबसे पहले आपको ऐप को ओपन करना होगा उसके बाद आपको आईपीओ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step2.

आपको ओपन वाले कैटेगरी में जिस IPO में अप्लाई करना है उसके लिए आपको अप्लाई ऑप्शन को स्लेक्ट कर लेना है। इससे पहले आप IPO की सभी डिटेल्स जांच ले।

Step3.

अब आपको जितने लाॅट चाहिए उस हिसाब से आपको शेयरों की संख्या डाल देना है और बिड प्राइज़ डालना है जिस पर आप IPO खरीदना चाहते हैं और Continue ऑप्शन को स्लेक्ट कर लेना है।

Step4.

अब आपको अपना UPI ID डालना है और इन्वेस्टर टाइप चुनकर, टर्म एंड कंडिशन एग्री कर Continue के ऑप्शन को स्लेक्ट कर लेना है।

Step5.

अब आपको अपनी डिटेल्स देखने को मिलेगी जिन्हें जांच लेने के बाद Continue ऑप्शन को स्लेक्ट कर लेना है।

Step6.

अब आपने जिस UPI ID को स्लेक्ट किया है उस ऐप पर पेमेंट के लिए नोटिफिकेशन होता है, इसे सेट करके आपको पेमेंट कर देनी है, और आपकी IPO की एप्लिकेशन अप्रूव होने पर आपको आईपीओ दे दिया जाता है।

तो आप इस प्रकार Grow App का इस्तेमाल करके आप हमारे द्वारा ऊपर बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करके Grow App से IPO खरीद सकते हैं।

4. Paytm App से IPO कैसे खरीदें

अगर आप Paytm App के द्वारा IPO खरीदना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करें-

Step 1.

सबसे पहले आप Paytm Money App को Download कर लें या Paytm App पर IPO सर्च कर उस ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 2.

Paytm Money App को Open करने के बाद, आपको IPO का ऑप्शन देखने को मिलेगा, आपको उस IPO के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 3.

अब आपके सामने उपलब्ध IPO दिखा दिए जाते हैं और डेट भी दिखा दी जाती है कि जब तक आप इस IPO में अप्लाई कर सकते हैं, आपको अन्य डिटेल्स देख लेनी है जिसके बाद आपको इसे स्लेक्ट कर लेना है।

Step 4.

अब आपको Apply Now ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 5.

अब आपको Bid Price, क्वांटिटी को स्लेक्ट कर लेना है, और आप तीन बिड लगा सकते हैं, जिसके बाद आपको अपना UPI ID को डाल देना है, जिसके बाद आपको Apply को स्लेक्ट कर लेना है।

Step 6.

अब आपको आपके IPO डिटेल्स, UPI डिटेल्स देखने को मिलेंगी और आपको IPO Application Number दिया जाता है, अब आपको बस पेमेंट करना है जिसके बाद आपकी IPO एप्लिकेशन सबमिट हो जाएगी और अप्रुव होने के बाद आपको IPO मिल जाता है।

Step 7.

पेमेंट करने के लिए आपने जो UPI ID डाली थी उस ऐप पर आपको नोटिफिकेशन आएगा, आपको उसे स्लेक्ट कर पेमेंट कर देना है, जिसके बाद आपकी IPO एप्लिकेशन सक्सेसफुली सबमिट हो जाएगी।

इस प्रकार आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फोलो कर Paytm App से IPO खरीद सकते हैं।

5. ऑफलाइन तरीके द्वारा IPO खरीदें

आज का युग ऑनलाइन युग है लेकिन अभी भी बहुत से लोग है जो ऑफलाइन तरीके से कार्य करना पसंद करते हैं। IPO के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया मुश्किल है और इसमें समय भी ज्यादा खर्च होता है। ऑफलाइन तरीके से IPO कैसे खरीदे के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करें –

Step 1.

आपने जिस ब्रोकर एजेंट के द्वारा डिमेट अकाउंट ओपन किया है, आपको सबसे पहले उनसे संपर्क करना है।

Step 2.

आपके एजेंट से आप अपने लिए IPO को खरीदने के बारे में जानकारी दे वह IPO खरीदने के लिए निशुल्क फार्म की मांग एजेंट से करें।

Step 3.

अब आपको फार्म में पूछी जाने वाली डिटेल्स जैसे डिमेट अकाउंट, पर्सनल डिटेल्स, IPO डिटेल्स आदि जानकारी आपको सही से डाल देनी है।

Step 4.

IPO की पेमेंट के लिए चेक बुक का इस्तेमाल कर चैक को फार्म के साथ अटैच कर दे।

Step 5.

अब आपको यह फार्म एजेंट को सबमिट करना है।

ध्यान रहे आपके द्वारा दी गई सभी डिटेल्स सही एवं मान्य हो, अगर किसी भी डिटेल्स में त्रुटि हुई तो आपका IPO एप्लिकेशन रद्द कर दिया जाता है।

इस प्रकार आप हमारे द्वारा ऊपर दिए गए स्टेप्स को फोलो करके आसानी से ऑफलाइन तरीके द्वारा IPO को खरीदने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IPO खरीदने के लिए आवश्यक मापदंड क्या है?

कोई भी व्यक्ति जब तक भारत सरकार द्वारा निर्धारित निम्न मापदंडों को पूरा नहीं करते हैं, वह IPO की सुविधा नहीं ले सकते हैं। IPO खरीदने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड इस प्रकार तय किया गया है –

  • आपकी आयु 18 या इसके अधिक होनी चाहिए, अन्यथा आप 18 की उम्र से पहले IPO नहीं खरीद सकते हैं।
  • अगर आप IPO खरीदना चाहते हैं तो आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला पैन कार्ड आपके पास होना चाहिए।
  • IPO खरीदने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति का डिमेट अकाउंट होना आवश्यक है, अगर आपका डिमेट अकाउंट नहीं है तो आपको IPO खरीदने के लिए सबसे पहले डिमेट अकाउंट खुलवाना होगा।

IPO क्या है? 

IPO के Full Form के बारे में बताएं तो Initial Public Offering है। जब भी कोई नई कंपनी बाजार में उतरती है तो कंपनी अपने शेयरस को आम जनता के लिए जारी करते हैं ताकि उन्हें फंडिंग प्राप्त हो सके, इसे IPO यानि Initial Public Offering कहा जाता है।

लिमिटेड कंपनियां अपना IPO जारी करती है जो लगभग छोटी कंपनियां ही होती है। IPO जारी करने का मुख्य लक्ष्य है कि ताकि वे अपनी कंपनी को शेयर बाजार की सूची में शामिल करा पाएं और दूसरा कंपनी को फंडिंग मिल सके।

IPO का इस्तेमाल कर प्राइवेट कंपनियां विस्तार कर सार्वजनिक रूप लेने के लिए करती है। NSE जो नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज या BSE बाम्बे स्टाॅक एक्सचेंज की स्टाॅक मार्केट सूची में शामिल होने के लिए कंपनी के पास कम से कम 10 करोड़ की पूंजी और निर्गम के बाद बाजार का पूंजीकरण भी कम से कम 25 करोड़ होना चाहिए।

IPO अधिकतर छोटी कंपनियों, नई कंपनियों, लोकल कंपनियों द्वारा अपने कंपनी को विस्तार करने के लिए IPO लेकर सार्वजनिक करने के लिए पूंजी इकट्ठा करता है।

IPO कितने प्रकार के होते हैं?

आईपीओ कितने प्रकार के होते हैं के बारे में बताएं तो IPO मुख्य तौर पर दो प्रकार के होते हैं, तथा –

1. फिक्स्ड प्राइज़ IPO

फिक्सड प्राइज़ IPO को कंपनी के द्वारा इश्यू प्राइज़ के रूप में संदर्भित करती है और कुछ कंपनियां अपने शेयर की प्रारंभिक बिक्री के लिए IPO लेकर आती है।

और कंपनी में निवेश करने वाले इच्छुक व्यक्तियों को शेयर की कीमतों का पता चल सके जिस कारण वे कंपनी को सार्वजनिक करने की घोषणा करते हैं।

यदि इसमें व्यक्ति IPO खरीदना चाहता है तो आवेदन के समय शेयरों की पूर्ण कीमत को चुकाना पड़ता है। इश्यू बंद होता है तभी बाजार में शेयरों की कीमत का पता चलता है।

2. बुक बिल्डिंग IPO

बुक बिल्डिंग IPO में, IPO देने वाली कंपनी IPO में निवेश करने वाले व्यक्तियों को शेयरों पर 20 प्रतिशत बैंड मूल्य भी प्रदान करने का कार्य करती है। IPO खरीदने वाले इच्छुक व्यक्ति कीमत तय होने से पहले बोली लगाते हैं।

इसमें आपको शेयरों की संख्या व अपनी शेयरों की बोली लगाकर भुगतान करना होता है। सबसे कम शेयर की कीमत फ्लोर प्राइज़ और सबसे अधिक कैप प्राइज़ के रूप में जानी जाती है। शेयरों की इसी बोली द्वारा शेयरों की कीमत इन बोलियों द्वारा निर्धारित होती है।

IPO कैसे काम करता है?

IPO से पहले कंपनी को निजी कंपनी माना जाता है, जिसमें निवेश करने वाले परिवार, मित्र, कोई पूंजीपति व्यक्ति, आदि होते हैं और कंपनी का व्यवसाय की पहुँच बहुत कम लोगों तक होती है।

इसलिए जब कंपनी में व्यवसाय, इत्यादि में वृद्धि होती है जब कंपनी के मालिकों को विकास की स्थिति महसूस होती है तो वे इस निजी कंपनी को सार्वजनिक करने का फैसला लेते हैं लेकिन उनके पास सार्वजनिक करने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं है इसलिए वे लोगों को IPO ऑफर करते हैं।

जिससे वे पूंजी इकट्ठा करके अपनी कंपनी को विस्तार देने का कार्य करते हैं। जब कंपनी का मार्केट बढता है तो आपके IPO की वैल्यू बढ़ती जाती है और बहुत बार कम भी हो जाती है, इसलिए IPO में इन्वेस्ट करने से पहले कंपनी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

IPO खरीदने के क्या-क्या लाभ है?

अगर आप IPO में इन्वेस्ट कर रहे हैं तो इसके फायदे तो अवश्य है तभी आप इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आइये जानते हैं कि IPO खरीदने के क्या लाभ हैं-

  • अगर आप IPO में रिसर्च कर किसी फंडामेंटली स्ट्रांग कंपनी को देखते हैं और उसके IPO में इन्वेस्ट करते हैं तो आप IPO में इन्वेस्ट कर अपने पैसे को दोगुना, तिन गुना कर सकते हैं, यानि अत्यधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • IPO में आपको बहुत कम कीमत लगानी पड़ती है लेकिन लाभ बहुत ज्यादा प्राप्त होता है अगर अपने सही कंपनी के IPO में इन्वेस्ट किया है।
  • IPO को लांच करने के लिए कंपनी को SEBI के कड़े नियमों से गुजरना पड़ता है इसलिए IPO में इन्वेस्ट करना काफी सुरक्षित है।
  • अगर आप किसी कंपनी के IPO में इन्वेस्ट करते हैं तो आप उस कंपनी के वोटिंग राइट और डिविडेंड जैसी सुविधाओं को प्राप्त करने के योग्य हो जाते हैं।
  • कंपनी में एक साथ आपको कई शेयर मिल जाते हैं क्योंकि IPO की बिक्री लाॅट में होती है जिसमें एक साथ कंपनी के कई शेयर दिए जाते हैं। एक लाॅट के शेयर कंपनी द्वारा तय होते हैं।

IPO खरीदने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखें? 

IPO खरीदने से पहले आप हमारे द्वारा बताई गई निम्नलिखित बातों का अवश्य ध्यान रखें –

  • IPO खरीदने से पहले आप कंपनी के बारे में अवश्य जांच करें, कि कंपनी कैसे काम करती है, क्या भविष्य लग रहा है, अगर आपको कंपनी का भविष्य अच्छा लग रहा है तभी आप IPO को खरीदें क्योंकि कंपनी पिट सकती है और आपके पैसे बर्बाद हो सकतें है।
  • IPO में ज्यादातर एक चौथाई कंपनियां ही अच्छा रिटर्न दे पाती है इसलिए सोच समझकर IPO में अपना पैसे इन्वेस्ट करें।
  • IPO में अत्यधिक जोखिम होता है लेकिन अत्यधिक रिटर्न भी होता है, इसलिए अगर सही जांच और जानकारी से हम रिस्क कम कर सकते हैं और अपने फायदे को बढ़ा सकते हैं।
  • आपको यह जांच कर लेना है कि कहीं यह कंपनी ऋणी तो नहीं है, ऋण भरने के लिए भी ज्यादातर कंपनियों द्वारा IPO लांच कर दिया जाता है।
  • IPO खरीदने से पहले डिमेट अकाउंट की आवश्यकता होती है, इसलिए अपना डिमेट अकाउंट एसी जगह खुलवाएं जहाँ आपका मुफ्त में डिमेट अकाउंट खुले।
  • आप IPO खरीदने से पहले IPO के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है।
  • किसी दोस्त, आदि के कहने पर IPO में इन्वेस्ट न करें, ब्लकि अपनी रिसर्च कर कंपनी के विजन, कंपनी के लक्ष्य की पहचान कर, कंपनी के भविष्य का अनुमान कर ही आप IPO में इन्वेस्ट करें।

IPO कैसे खरीदे से जुड़े (F.A.Q) –

IPO लांच क्यों किये जाते हैं?

IPO लांच करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य कंपनी के विस्तार के लिए कंपनी के लिए पूंजी इकट्ठा करना, कंपनी के प्रचार बढाने, कंपनी पर अगर कोई ऋण है तो उसे चुकाने के लिए भी कई कंपनियां IPO का सहारा लेती है।

और बहुत सी कंपनियां अपने शुरुआती पूंजी निवेशकों को बाहर निकालने के लिए IPO को लांच करती है क्योंकि कंपनी के ज्यादा इन्वेस्टर हो जाते हैं और कंपनी सही दिशा में कदम नहीं उठा पाती है।

क्या मैं एक IPO के लिए एक से अधिक आवेदन कर सकता हूँ?

नहीं, आप एक IPO के लिए एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकते हैं। एक पैन कार्ड से आप केवल एक IPO के लिए ही आवेदन कर पाएंगे इसलिए अगर आपके घर में 4 सदस्य है तो 4 पैन कार्ड से आप 4 आवेदन कर सकते हैं। एक पैन कार्ड से बार बार आवेदन करना निषेध है और आपका आवेदन खारिज कर दिया जाता है। इसलिए एक पैन कार्ड से एक आवेदन ही करें।

कट-ऑफ प्राइज़ क्या है?

यदि निवेशक किसी IPO में बोली लगाता है तो प्राइज़ रेंज दी जाती है अगर आप सबसे कम कीमत डालते हैं और शेयर प्राइज़ अधिक आता है तो आपकी IPO एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाती है और आपके पैसे रिफंड हो जाते हैं।

इसलिए कट ऑफ प्राइज़ डालने पर आपसे अधिकतम शेयर प्राइज़ पैसे लिए जाते हैं और शेयर जितने का लांच होता है उसमें जितने पैसे कम होते हैं वह आपको वापिस कर दिए जाते हैं इसलिए कट ऑफ सुविधा का इस्तेमाल कर IPO खरीदने चाहिए।

निष्कर्ष : IPO Kaise Kharide (IPO कैसे खरीदे)

आज IPO के मदद से लोग काफी अच्छा पैसे कमा रहे है, आप भी चाहे तो आईपीओ के मदद से अच्छा पैसे कमा सकते है परंतु यदि आप IPO कैसे खरीदे के बारे में नहीं जानते थे तो उम्मीद करता हूं कि आप इस पोस्ट के जरिए आईपीओ कैसे खरीदे के बारे में अच्छे जान गए होंगे।

IPO को हम ऑफलाइन माध्यम से खरीदने के साथ साथ ऑनलाइन भी Grow, Upstox, Paytm Money जैसे आदि ऐप्स के द्वारा भी आसानी से खरीद सकते है, यदि आपके मन में IPO Kaise Kharide को लेकर कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

इन सभी पोस्ट को भी पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
👍दोस्तों को शेयर करें👍:
Phaguni Mandal

हेल्लो दोस्त, में फागुनी मंडल, इस ब्लॉग का एडमिन | मैंने सिविल इंजीनियरिंग की है और अभी डिजिटल मार्केटिंग का कार्य कर रहा हु | moneyinnovate.com इंडिया का सबसे बेस्ट हिंदी ब्लॉग है जिसपर ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?, पैसा कमाने वाला ऐप और पैसे कमाने वाला गेम के ऊपर अच्छी जानकारी दी जाती है | अगर आपको ऑनलाइन पैसे कमाना है तो हमें फॉलो करें |

Leave a Reply

error: Content is protected !!